Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

नशे से दूर रहें, तकनीक का सदुपयोग कर कैरियर पर करें फोकस : कलेक्टर लंगेह।

विकास नंद/सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बसना विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य और कैरियर के प्रति गंभीरता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कलेक्टर लंगेह ने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय नवीन तकनीक और डिजिटल संसाधनों का है। विद्यार्थी तकनीक का सकारात्मक एवं सदुपयोग करते हुए यूट्यूब और दीक्षा पोर्टल जैसे शैक्षणिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर अध्ययन एवं अभ्यास करें। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ सह-संज्ञानात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने की सलाह दी, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यालय परिसर में पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और तकनीक के सकारात्मक उपयोग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

बच्चों के साथ आत्मीयता से बिताया समय

कलेक्टर लंगेह ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला दुर्गापाली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पोषण आहार के तहत सभी बच्चों को केले वितरित किए गए। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया तथा उनके मध्यान्ह भोजन का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, नायब तहसीलदार बसना श्री ललित साहू, विद्यालय के प्राचार्य श्री निमंकर पटेल एवं संकुल समन्वयक श्री मनोरंजन साहू सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!