Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

रामलला दर्शन के लिए सरायपाली के 30 श्रद्धालु रवाना, सरला कोसरिया ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रस्थान।

विकास नंद/सर्वव्यापी

अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए सरायपाली क्षेत्र के 30 श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, विभिन्न जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सरला कोसरिया ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर सभी के लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करते हुए अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!