Newsछत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर सक्ती कलेक्टर ने मंच से की बड़ी घोषणा,आदिवासी समाज के कल्याण के लिए हर साल अपनी तनख्वा से देंगे 10 हजार,एसपी सहित सैकड़ो लोगों ने किया समर्थन।

सक्ती ब्यूरो, सर्वव्यापी

सक्ती में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर में आयोजित कार्यक्रम में सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने एक बड़ी घोषणा की है कलेक्टर ने समाज के कल्याण के लिए हर साल अपनी तनख्वा से 10 हजार रुपए समिति को देने की बात कही है,कलेक्टर की घोषणा के बाद मंच में मौजूद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने सहयोग के लिए अपना समर्थन दिया,कलेक्टर ने मंच में मौजूद समाज के मुख्या को कहा कि अगर समिति नहीं बनी है तो जल्द पंजीयन कराये,कलेक्टर तोपनो ने कहा कि आज का दिन इस शुरुवात के लिए काफी शुभ है हमारा उद्देश्य समाज के गरीब ओर जरूरतमंद लोगों का उत्थान करना है और समिति में जमा होने वाली राशि का उपयोग समाज के जरूरतमंद लोगों में खर्च होगा,कलेक्टर ने मंच से कहा कि में भी आदिवासी परिवार से हु आज में सक्षम हु ओर सरकारी पद पर हु इसलिए में ये घोषणा कर रहा हु उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी इसमें भागीदारी निभाने की अपील की,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!