Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली CHC में सेवा संकल्प शिविर, 225 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच से लेकर 3534 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टीआर धृतलहरे एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं।

शिविर में चार स्टॉल लगाए गए।

प्रथम स्टॉल में स्वस्थ नारी, सशक्त अभियान के तहत 225 स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

दूसरे स्टॉल में 25 आयुष्मान कार्ड एवं 17 वय वंदना कार्ड बनाए गए। वहीं तीसरे स्टॉल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से 225 मरीजों को दवाइयों का वितरण किया गया।

चौथे स्टॉल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पंजीयन एवं स्क्रीनिंग की गई। इसमें 3534 लोगों का पंजीकरण एवं स्क्रीनिंग की गई, जबकि 35 लोगों की एक्स-रे जांच कराई गई।

शिविर के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना रहा। शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र की मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने लोगों को शिविर तक पहुंचाने, स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिलाने में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!