Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब मामले में चौथी गिरफ्तारी, 9.57 लाख की संपत्ति जब्त।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विनय सिंह ठाकुर, उम्र 51 वर्ष, निवासी विकास नगर, कोतरा रोड रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है।सरायपाली थाना क्षेत्र के बैतारी चौक के पास 11 अगस्त को पुलिस ने डस्टर कार की जांच के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 249.60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 42 हजार 920 रुपये है, बरामद की थी।

पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए थे। जब्त सामग्री सहित कुल संपत्ति की कीमत 9 लाख 57 हजार 920 रुपये आंकी गई है।

इस मामले में पुलिस ने पहले राजेश पटेल निवासी भंवरचुवा, चौकी भंवरपुर, थाना बसना तथा अजित पटेल और अमित पटेल दोनों निवासी कुटेला, थाना सरायपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

पुलिस के अनुसार, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर मामले में रायगढ़ निवासी विनय सिंह ठाकुर की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामले में थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट एवं धारा 111(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!