Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर अवैध क्लिनिकों पर शिकंजा, झिलमिला चौक पर शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन की टीम ने दी दबिश, जांच में संचालित मिला क्लिनिक।

विकास नंद (सर्वव्यापी)

महासमुंद जिले में अवैध क्लिनिकों के संचालन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर नियमों के विपरीत संचालित होने वाले क्लिनिकों की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में सरायपाली के झिलमिला चौक पर संचालित एक कथित अवैध क्लिनिक के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान क्लिनिक का संचालन पाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने उसे सील करने की कार्रवाई की।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वालों में हड़कंप मचने की संभावना है। बिना आवश्यक अनुमति और निर्धारित मानकों के स्वास्थ्य सेवाएं संचालित किए जाने से आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन द्वारा सरायपाली सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में संचालित क्लिनिकों की जांच का दायरा कितना व्यापक होता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य संस्थानों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!