छत्तीसगढ़Newsमहासमुंद

सड़क किनारे खड़े वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 8 वाहनों पर कार्रवाई।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

खम्हारपाली सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने खम्हारपाली परिवहन चेकपोस्ट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान ₹20,000 समन शुल्क वसूल किया गया।परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश के निर्देश एवं अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के आदेशानुसार चेकपोस्ट प्रभारी नरेंद्र साहू के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने चेकपोस्ट के आसपास स्थित ढाबों तथा मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समझाइश दी कि सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने से दुर्घटना की आशंका बढ़ती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!