Newsछत्तीसगढ़

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष तरुण कौशिक की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन और जनहित के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा।

कबीरधाम, धनंजय साहू, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ के संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल से आज सर्वव्यापी अखबार वेबपोर्टल के प्रधान संपादक, ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव तथा छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष तरुण कौशिक ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात के दौरान तरुण कौशिक ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन की संभावनाओं, धार्मिक स्थलों के विकास तथा प्रदेश की सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।तरुण कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। सर्वव्यापी अखबार वेबपोर्टल के माध्यम से जनसरोकारों को सामने लाने के साथ-साथ वे ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ और छत्तीसगढ़िया एकता मंच के माध्यम से भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ अपनी विशिष्ट लोककला, लोकपरंपराओं, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों के लिए विशेष पहचान रखता है। ऐसे में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय परंपराओं को नई पहचान दिलाने जैसे विषय महत्वपूर्ण हैं।मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ तरुण कौशिक की यह मुलाकात विभिन्न मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर बनी। इस सौजन्य भेंट के माध्यम से प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक पहचान और जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!