विकास नंद/ सर्वव्यापी
विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) के अंतर्गत महासमुंद जिले में संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। जनपद स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती के तहत कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन पदों पर भर्ती की जा रही है।
यहां मिलेगी भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी पदों की शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर भी भर्ती संबंधी जानकारी उपलब्ध है।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन प्रस्तुत करने से पहले भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर लें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करें।




