Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जन्मदिवस पर शिक्षक ने बच्चों संग बांटी खुशियां, बिजातीपाली स्कूल में हुआ न्योता भोज और टाई-बेल्ट वितरण।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

शिक्षक का जन्मदिवस जब बच्चों के बीच खुशियां बांटकर मनाया जाए तो यह अवसर और भी खास बन जाता है। शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कर उन्हें टाई एवं बेल्ट वितरित किए।पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल, बीआरसीसी देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयक घनश्याम दास के मार्गदर्शन में बच्चों को केला, मिक्सचर, मिठाई और समोसा परोसा गया। शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर ने बच्चों के प्रति अपने लगाव और अपनत्व को व्यक्त करते हुए जन्मदिवस को विद्यालय परिवार के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं रसोइयों को भी न्योता भोज कराया गया।इसके साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को टाई और बेल्ट वितरित किए गए। न्योता भोज पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। बच्चों ने शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए न्योता भोज और उपहार के लिए धन्यवाद दिया।विद्यालय की प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने कहा कि न्योता भोज का आयोजन शाला और समुदाय के बीच आपसी सहयोग एवं भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजन से विद्यालय परिवार और समुदाय के संबंध और अधिक मजबूत होते हैं तथा बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम में शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोइया सुहावन बाई, कमला बाई, संजुला चौहान, नीला मानिकपुरी, सुशीला चौहान एवं स्वीपर श्रवण कुमार सागर सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!