
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
जांजगीर तिलई के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है। ग्राम निवासी राजेंद्र मानसर एवं सरिता मानसर की सुपुत्री ज्योति मानसर ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात भारत की एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) परीक्षा में 174 अंक प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता के साथ उन्होंने भारत में चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्रामवासियों एवं शिक्षकों द्वारा डॉ. ज्योति मानसर का आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ. ज्योति की इस उपलब्धि से न केवल मानसर परिवार, बल्कि पूरे परसदा–तिलई गांव का मान-सम्मान बढ़ा है। उनकी सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है कि निरंतर परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।इस उपलब्धि पर पूरे मानसर परिवार सहित ग्राम परसदा–तिलई में हर्ष का माहौल है। सभी ने डॉ. ज्योति मानसर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, उज्ज्वल एवं यशस्वी चिकित्सकीय जीवन की मंगलकामना की।




