Newsछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय लैक्रॉस में पीएमश्री कन्या सरकंडा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा बिलासपुर की छात्राओं ने राज्य स्तरीय लैक्रॉस प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और बिलासपुर जिले का नाम रोशन किया। एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने सीनियर और जूनियर बालिका वर्ग में द्वितीय तथा सब-जूनियर बालिका वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में विद्यालय की खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। तीनों आयु वर्गों में पदक हासिल करना छात्राओं की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम रहा।इस उपलब्धि में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. गायत्री तिवारी तथा खेल मार्गदर्शक श्री कृष्ण पटेल के मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर अपनी खेल क्षमता को निखारा, जिसका परिणाम प्रतियोगिता के मैदान में देखने को मिला।विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक परिवार ने दी बधाईछात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन बेटियों ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, मेहनत और अवसर मिलने पर सरकारी स्कूलों की छात्राएं भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। साथ ही विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!