GPMNewsछत्तीसगढ़

रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई महादान, सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा सेवाभाव,जिला अस्पताल गौरेला में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने स्वस्थ नागरिकों से किया स्वैच्छिक रक्तदान का आह्वान।

नूर मोहम्मद,जिला ब्यूरो चीफ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला अस्पताल गौरेला स्थित ब्लड बैंक में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया गया।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर उपलब्ध रक्त किसी मरीज के लिए जीवन और मृत्यु के बीच महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है।उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों से आगे आकर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाकर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना सामूहिक सामाजिक दायित्व है।

शिविर में रक्तदान से पूर्व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई। निर्धारित स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने वाले पात्र व्यक्तियों से ही रक्तदान कराया गया। आयोजन के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि एक व्यक्ति का रक्तदान किसी अनजान जरूरतमंद के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बन सकता है।‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस पहल ने सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!