छत्तीसगढ़News

15 अगस्त के आयोजन को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश, पूर्व smdc अध्यक्ष व सदस्य ही करेंगे ध्वजारोहण।

मुंगेली, जियाउद्दीन खान, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर सभी संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। निर्देश में बताया गया है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के गठन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इसे देखते हुए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के पूर्व पदाधिकारी अर्थात पूर्व SMDC अध्यक्ष/सदस्य ही नियमानुसार ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही विद्यालयों में प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

पूर्व एसएमडीसी के अध्यक्ष नियुक्ति प्रभारी मंत्री द्वारा संगठन के अनुशंसा पर किया गया था जिसे पुनः बहाल किया गया है जिससे संगठन मे उत्साह का माहौल बना हुआ है.

मुंगेली भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने सभी एसएमडीसी के अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई दिया तथा शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!