
गौरेला पेंड्रा मरवाही /श्रीनिवास सुमेर ब्यूरो चीप /सर्वव्यापी
नगर पंचायत मरवाही के ह्रदय स्थल के नाम से चर्चित जगह के कारण आय दिन लगातार विवादित की स्थिति निर्मित होती रही और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शासन प्रशासन से लिखित शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग किया जा रहा था l जिस पर नवरात्रि पर्व को देखते हुए दुर्गा पंडाल के सामने शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण को बेदखली आदेश जारी कर राजस्व विभाग के द्वारा हटाया गया है। तहसीलदार अविनाश कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गा पंडाल समिति के सामने छोटा सा घेरा लगाकर खसरा नंबर 368/1 रास्ता मद की तीन डिसमिल शासकीय जमीन पर अवैध आक्रमण किया गया था। इस संबंध में न्यायालय तहसीलदार एवं एसडीएम कार्यालय में मामला चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही के द्वारा स्थगन हटाया गया था। संबंधित पक्ष को नोटिस देकर अवैध अभिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन आदेश का पालन नहीं करने के कारण सख़्ती से अतिक्रमण को हटाया गया है। आगे भी अवैध कब्जा हटाया जाएगा एवं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जा हटाते समय कुछ लोगों के द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की गई थी, लेकिन समय रहते प्रशासन की सख़्ती से विवाद को दबाया गया एवं शांतिपूर्ण तरीके से अवैध कब्जे को हटाया गया। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग,नगर पंचायत सभी का सहयोग रहा।
दूसरे पक्ष गिरधारी लाल चंद्रा, अमित चंद्रा की 4 डिसमिल जमीन के संबंध में जानकारी लेने पर राजस्व विभाग के द्वारा बताया गया है कि यदि सीमांकन से संतुष्ट न हो, या गलत सीमांकन हुआ है तो पीड़ित पक्ष पुनरीक्षण में जाकर अपनी जमीन का पुनः सीमांकन करा कर सही जानकारी लें सकता है।



