Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

चबूतरे पर छात्राओं के बीच बैठे मंत्री नेताम, जानी पढ़ाई से लेकर छात्रावास की व्यवस्थाएं।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंगलवार शाम महासमुंद स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य, पढ़ाई, करियर, रहन-सहन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी मौजूद रहे।

चबूतरे पर बैठकर छात्राओं से की आत्मीय बातचीत

मंत्री नेताम ने छात्रावास परिसर में चबूतरे पर बैठकर छात्राओं से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विषयों, परीक्षा की तैयारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि छात्राएं आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं और अपने करियर को लेकर उनकी क्या योजना है।मंत्री ने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को पढ़ाई के लिए अनुकूल एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य, भोजन और मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

मंत्री नेताम ने छात्राओं से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं समय पर भोजन मिलने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, अध्ययन कक्ष, बिजली, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए।छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधानमंत्री नेताम ने कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि छात्राओं के अध्ययन और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां ऐसा वातावरण होना चाहिए, जहां छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकें।उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और छात्राओं से समय-समय पर संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।मंत्री ने छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, एतराम साहू, पीयूष साहू, महेंद्र सिक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आदिम जाति विकास विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा साय, खंड प्रभारी नीलेश खांडे तथा छात्रावास अधीक्षक शमशाद जहां सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!