
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में हुई अनियमितता को लेकर कोरबा जिले के कटघोरा में विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को युकां नेता विकास सिंह और एहतेशाम ईशाक के साथ कटघोरा वासियों ने अटल परिसर में धरना देकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।युंका नेता विकास सिंह और एहतेशाम ईशाक के साथ कटघोरा वासियों ने हाथों में “भ्रष्टाचार बंद करो”, “अटल जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “दोषियों पर एफआईआर करो” की तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।युंका नेता विकास सिंह ने कहा कि “अटल जी जैसे महान नेता की प्रतिमा के साथ खिलवाड़ करना प्रदेश की जनता का अपमान है। घटिया सामग्री और कमीशनखोरी के कारण प्रतिमा के टुकड़े उखड़ रहे हैं। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक सभी दोषियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होता।”एहतेशाम ईशाक ने कहा कि “राम जी के नाम पर चंदा चोरी के बाद अब अटल जी की प्रतिमा में भी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार सिर्फ निलंबन करके मामले को दबाना चाहती है, लेकिन कटघोरा की जनता अब जाग चुकी है।
“गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन विभाग ने 31 जुलाई को जांच के बाद नगर पंचायत मारो के उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को निलंबित किया था। युंका नेता विकास सिंह और एहतेशाम ईशाक के साथ कटघोरा वासियों ने मांग की कि जांच का दायरा बढ़ाकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।



