Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

खाटू श्याम मंदिर में गूंजा जय कन्हैया लाल की, सरायपाली में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। अंर्जुंडा स्थित खाटू श्याम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। इस अवसर पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जय कन्हैया लाल की के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

वहीं सरायपाली नगर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की तथा रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगरभर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!