Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

बाल विवाह मुक्त महासमुंद बनाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की सहभागिता की अपील,27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं एवं जनजागरूकता गतिविधियों का होगा आयोजन।

विकास नंद/सर्वव्यापी

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 27 नवंबर 2026 को जिले में विशेष ग्राम सभाओं एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में बाधक है। यह बच्चों के अधिकारों का गंभीर हनन भी है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से बाल विवाह नहीं करने, न होने देने तथा इसके खिलाफ आवाज उठाने की शपथ लेने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि जिलेवासियों की सक्रिय भागीदारी से महासमुंद जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!