GPMNewsछत्तीसगढ़

कोटा के ग्राम करगीखुर्द में 27 जुलाई को “गौ माता सम्मान दिवस” का भव्य आयोजन, 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ भी होगा।

करगीरोड (कोटा) 26 जुलाई राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत गौ माता सेवा समिति करगीखुर्द, विकासखण्ड कोटा द्वारा गौ माता सम्मान दिवस का भव्य कार्यक्रम सोमवार 27 जुलाई 2026 को हमर गाँव हमर गौठान, ग्राम करगीखुर्द में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा।समिति के अध्यक्ष पंचराम केंवट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता के प्रति श्रद्धा जागृत करना और गौ सेवा को जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने बताया कि समाजसेवी विष्णु अग्रवाल कोटा के सहयोग से गौठान की घेराबंदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गौठान के चारों ओर 5 फीट ऊँचाई वाली 2300 फीट जाली एवं 4 बंडल काँटेदार तार से सुरक्षा की गई है। समिति का प्रयास है कि हरेली तिहार तक समस्त गौवंश को गौठान में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाए, ताकि किसानों की फसल के साथ-साथ गौवंश की सुरक्षा भी हो सके।कार्यक्रम की विशेषता 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी होगा। इसमें पति-पत्नी जोड़े भाग ले सकते हैं। इसके लिए समिति को पूर्व सूचना देना अनिवार्य है।इस अवसर पर गायत्री परिवार कोटा एवं तखतपुर परिक्षेत्र के स्वयंसेवक, स्वच्छ भारत मिशन के महिला समूह, शासकीय विद्यालयों के मध्यान्ह भोजन संचालक महिलाएं, महिला स्व-सहायता समूह माँ भुवनेश्वरी महामाया समिति के पदाधिकारी सहित ग्राम के समस्त किसान बंधु, पशु पालक, कृषि मजदूर एवं युवा साथी उपस्थित रहेंगे।समिति ने ग्रामवासियों से अपील की है कि जिस श्रद्धा से हम हरेली तिहार मनाते हैं, उसी भाव से 27 जुलाई को कृषि एवं अन्य कार्य स्वेच्छा से स्थगित कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।समिति अध्यक्ष ने कहा “गौ माता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। विष्णु अग्रवाल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम में गौ सेवा का कार्य और अधिक सशक्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!