
विकास नंद/ सर्वव्यापी
सरायपाली खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम जोगनीपाली में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, मितानिनों, गर्भवती माताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से संजीदा खान, आरएचओ फगनी बरिहा, सीएचओ मितानिन शशि तिर्की एवं गंगा सिदार उपस्थित रहीं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं चंद्रलेखा पंकज, कंचन प्रधान, पंचमी तांडी एवं सेत कुमारी ने कार्यक्रम की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नेत्रावती साहू एवं भागीरथी टंडन ने भी माताओं और बच्चों को आवश्यक जानकारी दी।
कार्यक्रम में सरपंच सस्मीता साहू, प्यारीलाल कश्यप एवं पंचगण की उपस्थिति रही। शिक्षा विभाग से प्रधान पाठिका पद्ममिनी शतपथी एवं शिक्षक दिलीप प्रधान ने भी सहभागिता की। इस दौरान गर्भवती माताओं पुनिया सिदार, अमिता भट्ट एवं सुनौली चौहान सहित ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
एनआरसी से स्वस्थ होकर लौटी बच्ची गौरी बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) से उपचार के बाद वापस लौटी बच्ची गौरी की भी विशेष रूप से उपस्थिति रही। बच्ची के स्वास्थ्य में हुए सुधार को लेकर परिवार एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर अशोक नेताम सहित उपस्थित लोगों ने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही।आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को गांव में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक बहुत ही उपयोगी पहल बताया एवं शासन से ऐसा कार्यक्रम निरंतर चलाए जाने का मांग किया। उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।




