Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता-2026।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुंगेली जिले में मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) मुंगेली तथा दीनबंधु सहयोग संस्था, मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल सभा भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा मेरा युवा भारत के उपनिदेशक नितिन शर्मा ने प्रस्तुत करते हुए अभियान के उद्देश्य और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।प्रतियोगिता के अंतर्गत संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, रील एवं शॉर्ट फिल्म, नारा लेखन तथा स्लैम पोएट्री सहित कुल आठ विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला मुंगेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं में अंजली रात्रे (चित्रकला), मोनिका गिरी (नारा लेखन), अंकित नायक (स्लैम पोएट्री), कुसुम एंड ग्रुप (नुक्कड़ नाटक), बमलेश्वरी एंड ग्रुप (नृत्य), लोकेन्द्र बंजारा (रील एवं शॉर्ट फिल्म), दुर्गा रानी जायसवाल (लोकगीत) तथा पूर्णिमा जायसवाल (वाद-विवाद) शामिल रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपनिदेशक नितिन शर्मा, डॉ. एन. के. पुरले, रवीराज आडिल, अरुण कुमार साहू, नितेश कुमार मोहले सहित मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं दीनबंधु सहयोग संस्था के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम निर्मलकर एवं अरुण कुमार साहू ने किया। समापन अवसर पर गोकुल रावटे ने सभी प्रतिभागियों को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई। अंत में एम. एल. सोनी एवं नितेश कुमार मोहले ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!