
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के नागार्जुन अतिथि गृह में अंतरराष्ट्रीय शितो कराटे एवं कोबुडो संगठन, महाराष्ट्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय (5 और 6 सितंबर) विदर्भ स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान द्वारा शनिवार, 5 सितंबर को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा एवं खेल समिति के पदेन सचिव एसोसिएट प्रोपेसर डॉ. निशीथ राय उपस्थित थे। शिविर में बड़ी संख्या में विदर्भ के विभिन्न जिलों के कराटे प्रशिक्षुओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर ट्रेडिशनल शितो रियूचे इंडिया चेयरमैन शिहान शेख दत्तू सर चेयरमैन क्रिष्णा ढोबळे, प्रेसिडेंट गणेश लांजेवार, सिनिअर वाईस प्रेसिडेंट कार्यक्रमाचे आयोजक, व ट्रेडिंशनल शितो -रियूचे महाराष्ट्राचे चेयरमैन पराग पाटील सहित प्रशिक्षण में सहभागी कराटे प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही।




