Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

किसान हितों को नई ताकत देने की पहल, हर बूथ में बनाए जाएंगे 10 ‘किसान मितान’भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने किसानों से अभियान से जुड़ने की अपील की, QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

किसानों की समस्याओं को समझने, उनके हितों में सक्रिय भूमिका निभाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा ‘किसान मितान’ अभियान को लेकर पहल की जा रही है। इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में 10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा किसान मोर्चा महासमुंद के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने किसानों एवं किसान हितैषियों से इस अभियान से जुड़कर किसान मितान बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान मितान बनकर किसान भाइयों की समस्याओं को सामने लाने, उनके हितों में कार्य करने तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपना किसान मितान फॉर्म भरना होगा। इसके लिए जारी पोस्टर में QR कोड उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। इसके अलावा निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से भी फॉर्म भरा जा सकता है।

मनोज दास ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और छत्तीसगढ़ की समृद्धि की आधारशिला हैं। किसानों को योजनाओं की जानकारी मिले, उनकी समस्याओं का समाधान हो और उन्हें समय पर लाभ प्राप्त हो, इसके लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए।उन्होंने सभी किसान भाइयों एवं युवाओं से अपील की कि वे ‘किसान मितान’ अभियान से जुड़कर किसान हित में सहयोग करें और किसानों की ताकत को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!