Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

उत्कृष्ट विधायक सम्मान से बढ़ा बिल्हा का गौरव, कौशिक से मिले छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष तरुण, दी बधाई।

बिलासपुर, भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकारिता संगठनों की ओर से उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में सर्वव्यापी समाचार पत्र के संपादक, छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने उनके निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।गौरतलब है कि धरमलाल कौशिक को विधानसभा में उनके उत्कृष्ट संसदीय योगदान, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक अनुभव का सम्मान है, बल्कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिलासपुर जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।इस अवसर पर सर्वव्यापी संपादक, छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष, ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने कहा कि धरम लाल कौशिक ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा, संसदीय मर्यादाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उत्कृष्ट विधायक सम्मान उनके समर्पण, कार्यकुशलता और जनविश्वास का प्रमाण है।सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे। सभी ने धरम लाल कौशिक के स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा से परिपूर्ण सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें पुनः शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!