
विकास नंद/सर्वव्यापी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जांच और निरीक्षण कर रही हैं। इसी कड़ी में 19 एवं 20 नवंबर को जिले के छह अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में धान एवं चावल जब्त किया गया।महासमुंद, सरायपाली और पिथौरा में कार्रवाई19 नवंबर को तहसील महासमुंद के ग्राम सरेकेल में कृषक भूषण साहू के पास 103 पैकेट धान अवैध रूप से पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं तहसील सरायपाली के ग्राम मलदामाल में वासुदेव भोई के गोदाम से लगभग 550 कट्टा रबी फसल का धान मिलने पर उसे जब्त कर थाना सिंघोड़ा के सुपुर्द किया गया। इसी दिन तहसील पिथौरा के ग्राम भुरकोनी स्थित कामेश्वरी ट्रेडर्स से 280 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।कोमाखान की राइस मिल में मिली बड़ी गड़बड़ी20 नवंबर को भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। कोमाखान स्थित मेसर्स गुरुदेव इंडस्ट्रीज राइस मिल में भौतिक सत्यापन के दौरान धान एवं चावल के स्टॉक में कमी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 4,412 कट्टा धान एवं 1,160 कट्टा चावल जब्त किया गया।इसी तरह तहसील बसना के ग्राम जलकोट में बसंत प्रधान, पिता डमरूधर प्रधान के पास से 51 पैकेट अवैध धान मिलने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। तहसील कोमाखान के ग्राम बोड़रीदादर में सरोज चंद्राकर, पति नरेश चंद्राकर के गोदाम से भी 200 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।
अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की पैनी नजर
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण और अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन की इस लगातार कार्रवाई से अवैध धान के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं किसानों के हितों की रक्षा और धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलेभर में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया गया है।




