Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, शॉल-श्रीफल और छड़ी देकर बढ़ाया मान।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, बागबाहरा रोड महासमुंद में किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 600 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में पेंशन हितग्राही, ग्राम पंचायतों से आए वरिष्ठजन, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा आसियाना वृद्धाश्रम के बुजुर्ग शामिल हुए। समापन अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं छड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का शॉल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह से विशेष सम्मान किया गया।खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांवृद्धजन दिवस समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मटकी फोड़, कुर्सी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं गणेश साहू एवं ग्राम झारा के दल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।कानूनी अधिकारों और सुरक्षा की दी जानकारीजिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठजनों को उपलब्ध विधिक संरक्षण और सहायता के संबंध में जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही अटल अभ्युदय योजना के तहत गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए संकल्प भी दिलाया गया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए 200 वरिष्ठ नागरिक रवानाजिला स्तरीय आयोजन के बाद महासमुंद जिले से 200 वरिष्ठ नागरिकों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता के लिए बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा रायपुर भेजा गया। आयोजन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, योगदान और सामाजिक भूमिका को सम्मान देने के साथ उनके प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक वातावरण निर्माण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर सहित जिला पंचायत एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर पेंशन संघ के अध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी सहित स्वास्थ्य, आयुष, खेल एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद के शिक्षक ईश्वर चंद्राकर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!