GPMछत्तीसगढ़

शासकीय आईटीआई गौरेला में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 24 जुलाई तक

नूर मोहम्मद जिला ब्यूरो चीफ

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी) शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की तिथि घोषित कर दी गई है। संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल 24 जुलाई तक खुला रहेगा। इस अवधि में इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के उपरांत 26 जुलाई से 8 अगस्त तक राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठम चरणों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। संस्था के प्राचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!