तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक, भाषायी, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक संबंधों को सुदृढ़ करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करना है। इस आयोजन के पाँचवें संस्करण में महान तमिल संत-कवि तिरुवल्लुवर की कालजयी कृति ‘तिरुक्कुरल’ में निहित सार्वभौमिक जीवन मूल्यों, नैतिक आदर्शों एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया है।काशी तमिल संगमम् 5.0 का भव्य उद्घाटन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नमो घाट पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चमू कृष्ण शास्त्री ने स्वागत वक्तव्य दिया। उद्घाटन समारोह में ‘तिरुक्कुरल’ के 50 भाषाओं में अनूदित ग्रंथों का विमोचन, तिरुक्कुरल का पाठ तथा विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा ने काशी तमिल संगमम् 5.0 के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन हेतु महाराष्ट्र राज्य के नोडल कार्यालय के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्वविद्यालय के सुव्यवस्थित समन्वय, निरंतर संवाद, व्यापक संस्थागत संपर्क एवं समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप महाराष्ट्र ने शैक्षणिक संस्थानों के पंजीकरण में शीर्ष स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवं राज्य के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महाराष्ट्र ने उद्घाटन कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राज्य के सभी पंजीकृत शैक्षणिक संस्थानों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए इस राष्ट्रीय पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र पी. गादेवार, विभिन्न विद्यापीठों के अधिष्ठाता, संकाय सदस्य तथा काशी तमिल संगमम् 5.0 के राज्य नोडल अधिकारी एवं संयोजक डॉ. चन्द्रशेखर पाण्डेय उपस्थित रहे। कुलपति के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं संस्थागत सहयोग तथा कुलसचिव के सक्रिय प्रशासनिक सहयोग से महाराष्ट्र में इस कार्यक्रम का प्रभावी समन्वय एवं सफल सहभागिता सुनिश्चित हुई। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व एवं नोडल कार्यालय की कार्यकुशलता का परिणाम है।कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय द्वारा गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। नोडल अधिकारी एवं संयोजक डॉ. चन्द्रशेखर पाण्डेय के समन्वय में समिति के सदस्य डॉ. योगेन्द्र बाबू, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. हरीश पाण्डेय, डॉ. दत्तुराम देवुने एवं अरविंद कुमार ने संस्थागत संपर्क, पत्राचार, पोर्टल पंजीकरण, डेटा प्रबंधन, शैक्षणिक मार्गदर्शन, दस्तावेजीकरण तथा तकनीकी सहयोग के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिति के सदस्यों के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों ने नोडल कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा महाराष्ट्र को शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर पाण्डेय ने महाराष्ट्र के सभी सहभागी शैक्षणिक संस्थानों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य को पंजीकरण में शीर्ष स्थान दिलाने तथा उद्घाटन कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी संस्थानों के सहयोग की सराहना की। डॉ. पाण्डेय ने इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के निर्वहन हेतु उन पर विश्वास व्यक्त करने तथा निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं संस्थागत सहयोग प्रदान करने के लिए कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के लिए कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र पी. गादेवार का आभार व्यक्त किया तथा राज्य स्तरीय समन्वय समिति के सभी सदस्यों के समर्पित प्रयासों एवं सक्रिय सहयोग की सराहना की।


