
विकास नंद/ सर्वव्यापी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां एपिसोड रविवार को पूरे देश में सुना गया। इसी कड़ी में सरायपाली विकासखंड के ग्राम मुंधा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।ग्राम मुंधा की चौपाल उस समय देश की सबसे बड़ी चौपाल के रूप में नजर आई, जब मंत्री ओपी चौधरी और ग्रामीण एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुन रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री के विचारों और मन की बात कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।
हालांकि, मंत्री के ग्राम मुंधा पहुंचने और ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के बावजूद गांव के विकास अथवा जनहित से जुड़ी किसी नई सौगात या घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई।
ग्रामीणों को उम्मीद थी कि वित्त मंत्री के आगमन पर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर कोई ठोस पहल या घोषणा होगी, लेकिन कार्यक्रम केवल मन की बात सुनने तक ही सीमित रहा।




