Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ की महत्वपूर्ण बैठक 29 नवंबर को बिलासपुर में, संगठन विस्तार पर होगी चर्चा**जिला, संभागीय एवं प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण पदों को लेकर लिए जाएंगे निर्णय, प्रदेशभर के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य।

करगीरोड़/रामनारायण यादव, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर 29 नवंबर, रविवार को बिलासपुर स्थित कालिंद्री कुंज प्रधान कार्यालय में दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। बैठक में संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के साथ ही जिला अध्यक्ष बिलासपुर, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर एवं प्रदेश प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों के संबंध में विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा संगठन की भावी रणनीति, विस्तार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने संगठन के समस्त प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, एकजुटता और पत्रकार हितों से जुड़े उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी साथियों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से निर्धारित समय पर बैठक स्थल पहुंचकर अपने विचार एवं सुझाव रखने का आग्रह करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी में निहित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!