Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों का चालान, ₹2800 जुर्माना वसूलास्कूलों के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने दी दबिश।

करगीरोड़/रामनारायण यादव, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के मार्गदर्शन में बिलासपुर के गांधी चौक एवं कोतवाली क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया।इस कार्रवाई में खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने कोटपा अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 16 दुकानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 2,800 रुपये का जुर्माना लगाया।स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर चिंतानिरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को माचिस एवं लाइटर जैसी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। स्कूल परिसरों के 100 गज के भीतर कुछ दुकानदारों द्वारा तंबाकू उत्पादों के साथ-साथ नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की बात भी सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!