Newsछत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, संवैधानिक मूल्यों के पालन की ली शपथ।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर में संविधान दिवस के अवसर पर आज लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्रावासी छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल थे। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर करियर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने भविष्य के प्रति सजग रहने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त प्रवेश कश्यप, आदिवासी विकास की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शुभ्रा मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!