Newsछत्तीसगढ़

बांसाझाल तेन्दूवा जलाशय स्पील चैनल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के कोटा तहसील के ग्राम बांसाझाल में बांसाझाल तेन्दूवा जलाशय स्पील चैनल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम बांसाझाल में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया।

मूल्यांकन में पाया गया कि बांसाझाल गांव में भू-अर्जन से 3.38 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने ग्राम बांसाझाल में रकबा 3.38 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। ग्राम बांसाझाल में प्रस्तावित बांसाझाल तेन्दूवा जलाशय के पूर्ण होने से लगभग 155 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीफ सिंचाई हेतु तीन ग्रामों के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!