Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

संविधान दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में प्रस्तावना का वाचन, समानता और जनसेवा का दिलाया संकल्प।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भारतीय संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे ने संविधान के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा संविधान की भावना के अनुरूप जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा एक सशक्त, समतामूलक एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!