Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली में विशेषज्ञ सर्जन की ओपीडी सुविधा शुरू, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बर्मन देंगे मंगलवार और गुरुवार को परामर्श , शाम 5 से 7 बजे तक रहेगी ओपीडी।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

नगर के झिलमिला स्थित श्री शांभवी डायग्नोस्टिक सेंटर में विशेषज्ञ सर्जन की ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन (MBBS, MS, FMAS, EFIAGES) प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को मरीजों को परामर्श देंगे। ओपीडी का समय शाम 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित है।डॉ. बर्मन द्वारा पेट एवं आंत से संबंधित रोग, पित्त की थैली की समस्या, हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, भगंदर, फिशर, गांठ, लिपोमा, सिस्ट तथा अन्य सामान्य शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।इसके अलावा स्तन में गांठ एवं स्तन कैंसर, थायराइड की सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी, हिस्टेरेक्टॉमी (बच्चेदानी की सर्जरी), किडनी, यूरेटर एवं ब्लैडर की पथरी तथा प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि (BPH) से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए भी परामर्श दिया जाएगा।लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से थायराइड, गॉल ब्लैडर, ओवेरियन सिस्ट, हिस्टेरेक्टॉमी, किडनी-यूरेटर एवं ब्लैडर की पथरी, प्रोस्टेट तथा स्तन संबंधी प्रमुख ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

यहां मिलेगा परामर्श

विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन की ओपीडी श्री शांभवी डायग्नोस्टिक सेंटर, पुष्पा मेडिकल के बाजू में, मुख्य मार्ग (मेन रोड), झिलमिला, सरायपाली, जिला महासमुंद में संचालित होगी। मरीज निर्धारित दिनों में शाम 5 से 7 बजे तक पहुंचकर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!