Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने पंचायत स्तर पर स्क्रीनिंग तेज करने के निर्देश,जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने की अभियान की समीक्षा, संभावित मरीजों की निःशुल्क एक्स-रे जांच और उपचाररत मरीजों के फेस ऑथेंटिकेशन पर दिया जोर।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायत स्तर पर स्क्रीनिंग, जनजागरूकता एवं संभावित मरीजों की पहचान की गतिविधियों में तेजी लाई जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए 23 नवंबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुपमा आनंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा कम स्क्रीनिंग वाले क्षेत्रों में विशेष प्रयास कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।जनभागीदारी से सफल होगा टीबी मुक्त भारत अभियानजिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जाना है। इसके लिए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, माय भारत वॉलंटियर्स एवं एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता से जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों में टीबी स्क्रीनिंग का कार्य किया जाए। जिन पंचायतों में स्क्रीनिंग अपेक्षाकृत कम हुई है, वहां विशेष प्रयास कर संभावित मरीजों की पहचान की जाए। ग्राम स्तर पर चिन्हांकित संभावित टीबी मरीजों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से निःशुल्क जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।मरीजों के फेस ऑथेंटिकेशन पर जोरबैठक में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उपचाररत टीबी मरीजों के घरों का भ्रमण कर पोषण सहायता राशि के लिए मरीजों का फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इससे पात्र मरीजों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को टीबी स्क्रीनिंग, स्पुटम कलेक्शन तथा हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच के प्रति जागरूक करने को कहा गया। साथ ही संभावित मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करने और स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।निक्षय मित्र बनकर मरीजों की करें मददउपचाररत टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण सहायता उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सचिवों एवं जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र के रूप में पंजीयन कराने की अपील की गई। निक्षय मित्र बनकर मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराने से उनके उपचार में सहायता मिलेगी और शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना बढ़ेगी।टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा तथा जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम नीलू धृतलहरे ने अभियान के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विकासखंड महासमुंद के सेक्टर सुपरवाइजर, बीपीएम, बीडीएम, आरएचओ मेल, सीएचओ तथा जिला क्षय उन्मूलन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!