
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

राजनांदगांव शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक जारी पत्र के माध्यम् से यह कहा कि शहर के कई समाज प्रमुख धर्मों के आस्था का केन्द्र बिन्दू सदर बाजार, गंज लाईन रोड़ होते हुए उद्याचल रोड, नंदई चौक, बालाजी मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, जैन मंदिर, दिगम्बर जैन मंदिर, उद्याचल भवन आदि अन्य सामाजिक भवनों में प्रतिदिन सामाजिक गतिविधियाँ लगभग होते रहती है जिनमें उद्याचल नेत्र चिकित्सालय के बाजू हाट बाजार जो कि सब्जी मार्केट के रूप में स्थापित है और जहां पर नंदई क्षेत्र में मिरानी कालोनी एवं महावीर कल्पवृक्ष जैसे बड़े आवासीय कालोनी में सभी धर्मों के लोग काफी संख्या में निवासरत् है और वहां रहने वाले लोगों को मांस, मटन आदि की बद्बू से प्रतिदिन कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा जो कि उचित नही है और उस क्षेत्र में अधिकांश व्यापारियों का निवास और व्यवसाय लगभग एक स्थान पर है और व्यापारिक और सामाजिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए निगम के महापौर मधुसूदन यादव और जिला प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों से अनुरोध है कि जिस मटन मार्केट को हॉट बाजार नंदई क्षेत्र में शिफ्टिंग का समाचार छपा है वह निर्णय सही नही है इसलिए आम जनता और सभी सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मटन मार्केट अन्यंत्र शहर से दूर होना चाहिये और यदि हाट बाजार में मटन मार्केट शिफ्टिंग हुआ तो समस्त व्यापारी वर्ग और सामाजिक संगठनों के साथ सडक़ पर उतरकर खुला विरोध किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदारी निगम के महापौर और जिला प्रशासन की होगी और निगम के जवाबदार महापौर यदि सभी धर्मों के मांग पत्र पर गौ-मांस जगह-जगह बिकने मटन मार्केट हटाने का जो मांग किया गया था उस पर महापौर और जिला प्रशासन को गंभीर चिन्तन और विचार करते हुए सबसे पहले महापौर और जिला प्रशासन को मांस, मटन, मछली आदि खुले में बेचने वाले लोगों के लिये शहर से दूर उनके व्यवस्थापन और रोजी-रोटी की व्यवस्था कानूनी रूप से पहले करनी चाहिये थी। लेकिन उन्हे व्यवस्थापन किये बिना ही उसे तोड़ा गया जो कि सही नही है लेकिन बिना व्यवस्थापन के जिस तरह गरीब परिवारों की रोजी-रोटी से जो खिलवाड़ महापौर और जिला प्रशासन ने जो किया वह कानूनी रूप से पूरी तरह गलत दिखता है ? क्योंकि जिस राजगामी संपदा न्यास की भूमि पर जो गोल बाजार स्थित है उस जगह पर लगभग १०० वर्षों से ये उस क्षेत्र में अपना जीवन-यापन करते है और लगभग ५ एकड़ ६१ डिसमिल का यह गोल बाजार क्षेत्र की भूमि पर किन्ही बड़े लोगो को फायदा पहुंचाने का खेल तो नही है ? लेकिन जिस तरह आधा सीसी राजनैतिक सलाहकारों की सलाह से यह निर्णय अद्र्धरात्रि में निर्माण को तोडऩा कोई बहुत बड़ी बहादुरी का काम महापौर और प्रशासन ने नही किया है ? यदि नियमानुसार जब आपके द्वारा नोटिस देकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई थी तो बुज़दिलों की तरह अद्र्धरात्रि में क्यों तोड़ा गया यह कई शंकाओं को जन्म दे रहा है। शहर के महापौर से अनुरोध है कि मांस, मटन बेचने वाले परिवारों की समुचित व्यवस्था शहर से दूर उस स्थान पर की जाये जिससे की उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की धार्मिक आस्था को कोई ठेस न पहुंचे और उन व्यापारियों को अपना जीवन-यापन करने के लिये स्थायी जगह शासन से दिलवाए और राजगामी संपदा के किन-किन भूमियों का नियम विरूद्ध उपयोग और बिना किराया पटाए रह रहें उन व्यवसायियों की सूची सार्वजनिक करवाए जिससे की महापौर और जिला प्रशासन एवं राजगामी संपदा के जवाबदार अधिकारी और पदाधिकारी राजगामी संपदा की भूमि पर जो बड़े लोग अवैध रूप से जो बैठे है उन पर भी ऐसी कार्यवाही होगी क्या ?


