Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर विनय लंगेह ने युवाओं को दिया नेतृत्व और विकास का मंत्र, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रितिक पहरिया प्रथम और सरायपाली के पुनीत साहू द्वितीय।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) के अंतर्गत 23 नवंबर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय पीपीटी राउंड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के चयनित प्रतिभागियों ने ‘जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संपदा एवं समावेशी विकास’ विषय पर पांच मिनट का प्रस्तुतीकरण दिया।प्रतियोगिता में बागबाहरा विकासखंड के रितिक पहरिया ने प्रथम, सरायपाली के पुनीत लाल साहू ने द्वितीय तथा महासमुंद के अक्षत गुर्वेकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर के लिए इन तीनों के अलावा राजवीर अंबिलकर, ढालेश्वर साहू एवं मयंक चौधरी का भी चयन किया गया है।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे एवं माई भारत जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू ने विजेताओं को ट्रॉफी, उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।कलेक्टर लंगेह ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं को जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक एवं खनिज संसाधनों, शासकीय योजनाओं, पीएम जनमन और धरती आबा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बेहतर प्रस्तुतीकरण की तैयारी के लिए युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!