Newsछत्तीसगढ़

40 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी ,वेतन विसंगति और पदोन्नति के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश।

विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने 40 दिनों बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।

रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात और सकारात्मक चर्चा के बाद राजस्व पटवारी संघ ने यह घोषणा की।प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने वेतन विसंगति और पदोन्नति के मामलों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही हड़ताल के दौरान पटवारियों पर की गई निलंबन, स्थानांतरण, सर्विस ब्रेक और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाइयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।संघ ने हड़ताल अवधि को कार्यदिवस मानकर नियमित वेतन भुगतान की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद संघ ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

पटवारियों की हड़ताल से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, गिरदावरी और आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्रों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे। आंदोलन स्थगित होने से किसानों और आम नागरिकों को राहत मिलने तथा लंबित राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!