Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली में अब विशेषज्ञ सर्जन से मिलेगा परामर्श, डॉ. जय प्रकाश बर्मन देंगे जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित परामर्श, झिलमिला स्थित श्री शामभ्वी डायग्नोस्टिक सेंटर में मिलेगी सुविधा।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

क्षेत्र के मरीजों को जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा अब सरायपाली में उपलब्ध होगी। इसके लिए डॉ. जय प्रकाश बर्मन (MBBS, MS, FMAS, EFIAGES) की विशेष ओपीडी शुरू की गई है। मरीज प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे।

डॉ. जय प्रकाश बर्मन जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं। उनके द्वारा पेट एवं आंत से संबंधित रोग, पित्त की थैली की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, भगंदर, फिशर, गांठ, लिपोमा, सिस्ट सहित विभिन्न शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं का परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।इसके अलावा स्तन में गांठ एवं स्तन कैंसर, थायराइड की सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी, हिस्टेरेक्टॉमी (बच्चेदानी की सर्जरी), किडनी, यूरेटर एवं ब्लैडर की पथरी तथा प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि (BPH) से संबंधित उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से थायराइड, गॉल ब्लैडर, ओवेरियन सिस्ट, बच्चेदानी, किडनी एवं मूत्र मार्ग की पथरी तथा प्रोस्टेट संबंधी ऑपरेशन किए जाते हैं।

यहां मिलेगी ओपीडी की सुविधामरीजों को परामर्श के लिए श्री श्याम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचना होगा। यह सेंटर पुष्पा मेडिकल के बाजू में मुख्य मार्ग (मेन रोड), झिलमिला, सरायपाली में स्थित है। ओपीडी का समय प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!