Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सागरपाली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सरला कोसरिया ने किया माल्यार्पण।

विकास नंद/सर्वव्यापी

भाजपा मंडल भंवरपुर के ग्राम सागरपाली के मुख्य चौक में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुईं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर सरला कोसरिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, एकात्म मानववाद और राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सम्मान और विकास का लाभ पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!