Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर को सुनेंगे आमजन की समस्याएं, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा जनदर्शन।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे।जनदर्शन के दौरान नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री विभिन्न मामलों की जानकारी लेकर उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे शासन तक पहुंचाना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!