नूर मोहम्मद ,जिला ब्यूरो चीफ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षा समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत छह हितग्राहियों को कुल 12 लाख रुपए की बीमा दावा राशि प्रदान की गई। कलेक्टर विजय दयाराम के. की उपस्थिति में मृत बीमित व्यक्तियों के नामांकित परिजनों (नॉमिनी) को दो-दो लाख रुपए की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान की गई। योजना के तहत बीमा दावा राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में गेंदलाल केवट, कौशल्या सारथी, काशीराम पुरी, सुष्मिता मेश्राम, तोमर सिंह पैकरा एवं गुड्डी नाई शामिल हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना बताते हुए बैंक अधिकारियों को पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ने तथा बीमा दावा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत पात्र बीमित व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर उसके नामांकित व्यक्ति को दो लाख रुपए की बीमा सुरक्षा राशि प्रदान की जाती है। यह योजना विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।




