GPMNews

14 सिटी बसें आखिर कहां गायब हो गईं? कलेक्टर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने निगम आयुक्त को दें निर्देश – हेमंत।

तरुण कौशिक,संपादक सर्वव्यापी

इतनी बड़ी-बड़ी सिटी बसें आखिर किस बिल में घुस गईं? करोड़ों की शासकीय संपत्ति का हिसाब तक नहीं, यह निगम प्रशासन की कैसी कार्यप्रणाली! राजनांदगांव नगर निगम की सिटी बसों के गायब होने का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में शासन द्वारा शहरी अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी के माध्यम से नगर निगम राजनांदगांव को लगभग 20 सिटी बसें उपलब्ध कराई गई थीं। इन बसों की खरीद एवं संचालन पर करोड़ों रुपये की शासकीय राशि खर्च की गई थी, लेकिन आज स्थिति यह है कि 20 बसों में से 17 बसें खराब बताई जा रही हैं और केवल 3 बसों का ही संचालन हो रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खराब पड़ी शेष बसों में से लगभग 14 बसें कहां हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी तक निगम प्रशासन के पास नहीं है।इस गंभीर मामले को लेकर राजनांदगांव शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने जिले के कलेक्टर जितेन्द्र यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि सिटी बसों के लापता होने के मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम को संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि करोड़ों रुपये की शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।हेमंत ओस्तवाल ने अपने पत्र में कहा है कि सिटी बसों की स्थिति और उनके संचालन को लेकर वे पूर्व में भी शासन का ध्यान आकर्षित करा चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्यजनक स्थिति यह है कि इतने महत्वपूर्ण मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!