Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जोगनीपाली समिति में पहले ही दिन 16 किसानों से 1,066 क्विंटल धान की खरीदी, जनपद सभापति बालमोती रेशम पटेल रहीं मुख्य अतिथि, प्रमोद सागर की अध्यक्षता में हुआ शुभारंभ समारोह।

विकास नंद, सर्वव्यापी

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जोगनीपाली में धान खरीदी सत्र का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। खरीदी के पहले ही दिन समिति में 16 किसानों से कुल 2,666 पैकेट अर्थात 1,066.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई।कार्यक्रम में जनपद सभापति बालमोती रेशम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के व्यवस्थापक नरेश पटेल सहित क्षेत्र के किसान एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रमोद सागर ने क्षेत्र के सभी अन्नदाता किसानों को धान खरीदी सत्र के शुभारंभ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार निर्णय ले रही है। सरकार ने अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित पात्रता के अनुरूप कम धान विक्रय करने वाले किसानों को भी पूरी आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि पहले किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान की मात्रा के अनुपात में आदान सहायता राशि मिलती थी, लेकिन अब निर्धारित पात्रता के अनुरूप पूरी सहायता राशि का लाभ मिलेगा। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अपनी पूरी निर्धारित मात्रा में धान का विक्रय नहीं कर पाते हैं।प्रमोद सागर ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके अथक परिश्रम और समर्पण से ही प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। धान खरीदी महज एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि अन्नदाताओं के परिश्रम, पसीने और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने सभी किसानों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि किसानों का सम्मान और उनका आर्थिक सशक्तीकरण ही विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!