Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

भलेसर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो गोदामों से 975 कट्टा अवैध धान जब्त, कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बागबाहरा विकासखंड के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भलेसर में प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो गोदामों पर दबिश देकर कुल 975 कट्टा अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया।जानकारी के अनुसार, राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भलेसर निवासी विकास चंद्राकर के गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां 175 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। टीम ने मौके पर धान जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए मंडी विभाग को सौंप दिया।इसी तरह धनराज चंद्राकर के गोदाम की जांच में लगभग 800 कट्टा अवैध धान (रबी फसल) का संग्रहण पाया गया। संयुक्त टीम ने यहां भी कार्रवाई करते हुए पूरे धान को जब्त कर मंडी विभाग के सुपुर्द किया। इस प्रकार दोनों गोदामों से कुल 975 कट्टा धान जब्त किया गया।जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण, अनियमितताओं और बिचौलियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार मैदानी क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी और अवैध संग्रहण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!