Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

बगाईजोर में नवीन कृषि साख सहकारी समिति का लोकार्पण, सरला कोसरिया ने किया धान खरीदी का शुभारंभ।

विकास नंद/सर्वव्यापी

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के बगाईजोर में नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने फीता काटकर समिति का शुभारंभ किया तथा धान खरीदी कार्य का भी विधिवत आगाज किया।इस अवसर पर सरला कोसरिया ने कहा कि नवीन सहकारी समिति का संचालन क्षेत्र के किसानों के लिए सुविधाओं के विस्तार और कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना, उनकी मेहनत का सम्मान करना और कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को धान विक्रय सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में प्राधिकृत अध्यक्ष निर्मल बारीक सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!