Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी, कल से समर्थन मूल्य पर खरीदी का आगाज, 159 सहकारी समितियों के 202 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, 11.17 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य।

विकास नंद/सर्वव्यापी

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल 15 नवंबर से जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। किसानों की सुविधा, खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिले में 159 सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित 202 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।

इस वर्ष जिले में 2,35,394.44 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे के अंतर्गत कुल 11,17,884 मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं, तौल व्यवस्था, बारदाना और अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के परिवहन एवं खपाने पर अंकुश लगाने के लिए भी निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!