Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

धरम ने विष्णु और विजय जताया आभार – बिल्हा विधानसभा को मिली 60 लाख की सौगात.

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महतारी सदन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बिल्हा विकासखंड के ग्राम मोहदा और ग्राम सरवानी में महतारी सदन निर्माण कार्य की अनुशंसा जारी कर दी गई है। दोनों गांवों में एक-एक महतारी सदन के निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये, कुल 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।इस स्वीकृति पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री के सहयोग से बिल्हा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है और गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। कौशिक ने कहा कि महतारी सदन हमारी माताओं-बहनों के सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यहां महिला समूहों की बैठकें, प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियां, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे गांव की महिलाओं को एक सम्मानजनक मंच मिलेगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।उन्होंने ग्राम मोहदा और सरवानी के समस्त ग्रामवासियों, सरपंचों, पंचों और महिला स्व-सहायता समूहों को बधाई देते हुए कहा कि यह स्वीकृति पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए बिल्हा में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। महतारी सदन योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने आश्वस्त किया कि बिल्हा विधानसभा के प्रत्येक गांव में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!